एक दिन में 3.2 लाख कोरोना जांच, 582 मरे, जानें राज्यवार आंकड़े
सुमन कुमार
देश में कोरोना से मरने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है। 24 घंटे में देश में कोरोना से 582 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही नए मरीजों की संख्या भी 29 हजार 429 बढ़ गई है। एक मात्र राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी इसी अनुपात में बढ़ गई है। दूसरी ओर देश में पहली बार कोरोना टेस्ट का आंकड़ा भी 3 लाख के पार पहुंच गया है। मंगलवार की रात तक 24 घंटे में देश में 3 लाख 20 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट हुए हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या तीन लाख बीस हजार तक पहुंच गई है। अभी देश में कुल 319840 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख को पार कर गया है। देश में 592031 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से ऊपर (63.23) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 34 प्रतिशत के करीब (34.16) आ गई है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले घटती जा रही है और दोनों का फासला बढ़कर करीब 29 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 24309 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.59 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 936181 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29429 नए मामले सामने आए हैं और 582 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 20572 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। सोमवार की रात तक देश में 28498 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 20 हजार 161 टेस्ट हुए हैं। सोमवार की देर रात तक देश में कुल एक करोड़ 20 लाख 92 हजार 503 कोरोना टेस्ट हुए थे और मंगलवार की देर रात तक ये आंकड़ा एक करोड़ 24 लाख 12 हजार 664 पर पहुंच गया है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 35 लाख 66 हजार 824 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 79 लाख 22 हजार 803 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 83 हजार 559 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये करीब 58.39 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.30 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से काफी कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर बुधवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 582 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 70 प्रतिशत सिर्फ चार राज्यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67 और आंध्र प्रदेश में 43 मौतें हुई हैं। शेष 30 प्रतिशत मौतें देश के 19 राज्यों में हुई हैं। इनमें से दिल्ली में 35, उत्तर प्रदेश में 28, बंगाल में 24, बिहार, गुजरात में 14-14, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में 10-10, पंजाब में 9, जम्मू-कश्मीर में 8, ओडिशा, असम, हरियाणा में 4-4, झारखंड में 3, चंडीगढ़ में 2 और उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गोवा में 1-1 मौतें हुई हैं।
इसे भी पढ़ें-
WHO ने कहा- कोरोना को लेकर अभी बद से और बदतर होंगे हालात
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
कुल मामले |
आंध्र प्रदेश |
15144 |
17467 |
408 |
33019 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
57 |
109 |
0 |
166 |
अरुणाचल प्रदेश |
306 |
153 |
3 |
462 |
असम |
6351 |
11416 |
40 |
17807 |
बिहार |
6261 |
12849 |
174 |
19284 |
चंडीगढ़ |
144 |
446 |
10 |
600 |
छत्तीसगढ़ |
1084 |
3275 |
20 |
4379 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
209 |
310 |
1 |
520 |
दिल्ली |
18664 |
93236 |
3446 |
115346 |
गोवा |
1128 |
1607 |
18 |
2753 |
गुजरात |
11065 |
30503 |
2069 |
43637 |
हरियाणा |
5226 |
17090 |
312 |
22628 |
हिमाचल प्रदेश |
347 |
951 |
11 |
1309 |
जम्मू एंड कश्मीर |
4755 |
6223 |
195 |
11173 |
झारखंड |
1628 |
2427 |
36 |
4091 |
कर्नाटक |
25845 |
17390 |
842 |
44077 |
केरल |
4458 |
4438 |
34 |
8930 |
लद्दाख |
146 |
946 |
1 |
1093 |
मध्य प्रदेश |
4757 |
13575 |
673 |
19005 |
महाराष्ट्र |
107963 |
149007 |
10695 |
267665 |
मणिपुर |
702 |
970 |
0 |
1672 |
मेघालय |
250 |
66 |
2 |
318 |
मिजोरम |
79 |
159 |
0 |
238 |
नागालैंड |
550 |
346 |
0 |
896 |
ओडिशा |
4342 |
9864 |
74 |
14280 |
पुडुचेरी |
684 |
829 |
18 |
1531 |
पंजाब |
2635 |
5663 |
213 |
8511 |
राजस्थान |
5885 |
19161 |
525 |
25571 |
सिक्किम |
122 |
87 |
0 |
209 |
तमिलनाडु |
47915 |
97310 |
2099 |
147324 |
तेलांगना |
12530 |
24840 |
375 |
37745 |
त्रिपुरा |
630 |
1538 |
2 |
2170 |
उत्तराखंड |
769 |
2867 |
50 |
3686 |
उत्तर प्रदेश |
13758 |
24983 |
983 |
39724 |
वेस्ट बंगाल |
11927 |
19931 |
980 |
32838 |
राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले |
1524 |
1524 |
||
भारत में कुल मामले |
319840 |
592032 |
24309 |
936181 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)